दिवाली पर्व को लेकर शहर भर के बाजारों में रौनक लौट आई, वहीं ज्यादातर लोग रंग बिरंगी लड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली त्योहार को मनाने के लिए लोग अपने घरों को भव्य सुंदर ढंग से सजाने के लिए बाजारों में आई विभिन्न प्रकार की कलरफुल लड़ियों की खरीदारी जमकर कर रहे हैं। इस मौके पर सुधीर कुमार व सुनील कुमार स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार ग्राहक लड़ियों की खरीदारी कुछ ज्यादा कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए एलईडी लड़ियां, राइज लड़ियां, दीया लड़ियां, मोमबत्ती लडियां, स्पेशल उत्तराखंड से तैयार की गई है। इसमें आधा वाट बल्ब की लड़ियां, रोटेटिड़ बल्ब, विभिन्न प्रकार के झूमर लड़ियों सहित बाजारों में कई प्रकार की कलरफुल लड़ियां ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
वहीं दुकानदारों ने यह भी बताया कि इस बार लड़ियों से संबंधित समान दिल्ली थोक बाजारों में भारी कमी देखने को मिली है। दिल्ली के थोक विक्रेताओं के अनुसार इस बार विदेशों से लड़ियों से संबंधित सामान की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं आ पाई। जिस कारण ज्यादातर दुकानदारों को पर्याप्त मात्रा में लड़ियों का माल नहीं मिल पाया। थोक विक्रेताओं की मानें तो विदेशों में हालात कुछ सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। जिसके चलते शीप के माध्यम से आने वाले सामान की आपूती प्रर्याप्त मात्रा में नहीं हो सकी, जबकि मार्केट में ग्राहक भारी की मात्रा में दुकानों पर खरीदारी करने पहुंच रहा है। दिवाली में करीब एक सप्ताह शेष है, लेकिन दुकानों पर लड़ियों का सामान खत्म होने के कगार पर है। दुकानदारों ने यह भी बताया कि एलईडी से बनने वाली सभी लड़ियां भारत की बजाय विदेशों में तैयार हो रही हैं। जिस वजह से लड़ियों के सामान में भारी कमी आ रही है। जिस प्रकार से ग्राहकों का रुझान लड़ियों की ओर आकर्षित हो रहा है, अगले तीन दिनों में लडिय़ों का सामान मार्केट से खत्म हो सकता है।
बीते करीब 22 वर्षों से बिजली से संबंधित सामान का कारोबार कर रहे हैं। इस समय लड़ियों की खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन दिल्ली थोक मार्केट में लड़ियों के सामान में भारी कमी है।इस कारण इस बार अगले तीन दिनों में लड़ियों का सामान खत्म होंने की उम्मीद है, वहीं ग्राहकों को चार मीटर से लेकर 65 मीटर तक की लड़ियां उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं 12 रुपये से 350 तक की लड़ियों की खरीदारी ज्यादा हो रही है।
- सुधीर कुमार, संचालक स्वर्ण इल्कैट्रिकल, बांस बाजार चौक, अंबाला सिटी।
बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार ग्राहकों में बहुत भारी संख्या में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ज्यादातर ग्राहक एलईडी बल्ब, दीया लड़ियां, मोमबत्ती लड़ियां, इंडियन लड़ियां, झूमर लड़ियों व रोटेटिड़ बल्ब लडिय़ां ग्राहक कुछ ज्यादा खरीद रहे हैं। ग्राहकों के लिए करीब 25 से 30 प्रकार की वैरायटियों की लड़ियां रखी गई हैं, जोकि ग्राहकों को खूब पंसद आ रही हैं।
-सुनील कुमार, संचालक सुनील इलेक्ट्रॉनिक्स शुकुलकुंड रोड चौक अंबाला सिटी।
दीवाली पर्व को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे घर को भव्य सुंदर ढंग से सजाने के लिए बार-बार अपने परिवार जनों को प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन इस बार बाजार में बहुत सुंदर सुंदर लड़ियां बेची जा रही हैं। जिसकी खरीदारी करने जल्द ही बाजार में पहुंचेंगे और सुंदर आकर्षक करने वाली लड़ियों की खरीदारी कर घर को सजाया जाएगा।
- शोभा धीमान, निवासी सेक्टर-8 अंबाला सिटी।
बीते वर्ष भी घर को सजाने के लिए लड़ियों की खरीदारी की गई थी, लेकिन इस बार मार्केट में आधा वाट बल्बों की स्पेशल लड़ियां उत्तराखंड के अनुभवी कारीगरों की ओर से तैयार की गई हैं। जोकि अंबाला के बाजारों में पहली बार देखी गई हैं। जिसकी खरीदारी कर पूरे घर को सजाया जाएगा। जिससे पूरा घर जगमग करेगा और एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।
- सीमा पुनियानी, निवासी न्यू फैंडस कॉलोनी, जगाधरी गेट अंबाला सिटी।