मुलाना। कालपी अड्डा के पास से अज्ञात चोर एक मजदूर की मोटरसाइकिल चोरी कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी घसीटपुर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। तीन अक्तूबर को कालपी अड्डे से नहौनी रोड पर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात आरोपी दिनदहाड़े दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर लेकर फरार हो गया।