शहजादपुर। व्यक्ति की मौजूदगी में ही चोर बुधवार रात के समय फोन चुराने के लिए कमरे में घुस गया। फ्रिज के ऊपर रखा फोन उठाया ही था कि व्यक्ति की आंख खुल गई और मौके पर काबू कर लिया। पुलिस के आने से पहले ही चोर हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया। शहजादपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में शहजादपुर माजरा निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह रात को अपने घर में सोया हुआ था। अचानक एक युवक दरवाजा खोलकर कमरे में घुसा और फ्रिज पर रखा मोबाइल उठाकर भागने लगा। जैसे ही आंख खुली तो युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। वह पुलिस को बुलाता इससे पहले युवक वरुण हाथ छुड़वाकर फरार हो गया।