अंबाला सिटी। जिले में अमान्यता प्राप्त 35 निजी स्कूलों पर बंद होने की तलवार लटक गई है। शिक्षा विभाग अधिकारियों ने इन स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग के शिकंजा कसते ही कई स्कूलों ने विभाग के पोर्टल पर मान्यता के लिए आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। डीईईओ सुधीर कालड़ा ने मान्यता के लिए होली एंजल स्कूल अंबाला छावनी, डीएवी पब्लिक मॉडल टाउन शहर, मेरी गोल्ड स्कूल, बाबा बालकनाथ मिडिल स्कूल मुलाना, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल नारायणगढ़ व अन्य स्कूलों का निरीक्षण भी किया है। इनमें प्राइमरी और मिडिल स्कूल शामिल हैं। बता दें कि बीते माह निदेशालय ने अमान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी की थी और शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
स्कूल की मान्यता के नियम
-शहर और गांव में अलग-अलग वर्ग गज के हिसाब से नियमानुसार जमीन होना जरूरी। जमीन का ऑनरशिप प्रमाण-पत्र, मिडिल स्कूल के लिए कम से कम 14 और प्राइमरी के लिए आठ कमरे जरूरी। दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, फायर सेफ्टी, हाइजीन प्रमाण-पत्र, भवन प्रमाण-पत्र सहित अन्य नियम होते हैं।
इन 35 स्कूलों की सूची जारी
अंबाला खंड वन
धैर्य पब्लिक स्कूल कंगवाल, जसवंत पब्लिक स्कूल फजैलपुर, संत कबीर पब्लिक स्कूल कलेरां, शिवा मॉडल स्कूल मोहड़ा, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल मोहड़ी, गीता विद्या मंदिर मटहेड़ी शेखां, डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन अंबाला सिटी, इंपीरियल कान्वेंट प्राइमरी स्कूल बलदेव नगर अंबाला सिटी, सुलहकुल पब्लिक स्कूल दौदपुर।
अंबाला खंड टू
रास मेमोरियल बोह गांव, खालसा मॉडल स्कूल बोह गांव, सिल्वर हार्ट स्कूल बब्याल गांव, एसएस लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मच्छी मोहल्ला अंबाला छावनी, लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल रामपुर सरसेहड़ी अंबाला छावनी, पुष्पदीप स्कूल बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे अंबाला छावनी, दयाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल कांवला गांव, द लिटिल स्कॉलर स्कूल अदिति विहार अंबाला छावनी, किड्स वाटिका स्कूल सुल्तानपुर अंबाला छावनी, सीबी प्राइमरी स्कूल बीसी बाजार अंबाला छावनी, रूट्स पब्लिक स्कूल तोपखाना बाजार।
साहा खंड
श्री बालाजी मिडिल स्कूल पिलखनी, रवि आदर्श किडल स्कूल नहौनी, गीता विद्या मंदिर स्कूल केसरी, एयरफोर्स स्कूल कालपी, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर हल्देरी।
नारायणगढ़ खंड
आशीष विद्या मंदिर बीपीओ काला अंब।
शहजादपुर खंड
ग्रोइंग ट्री स्कूल शहजादपुर, नव भारती विद्या मंदिर गाजीपुर।
बराड़ा खंड
बाबा बालकनाथ मिडिल स्कूल मुलाना, मैरी गोल्ड मिडल स्कूल बराड़ा, रणबीर नाथ पुष्पा देवी पब्लिक स्कूल मुलाना, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल वीपीओ अधोया, साई एजंल्स अकादमी वीपीओ अधोया, लिट हेवन पब्लिक स्कूल वीपीओ उगाला, बबली मॉडल स्कूल।
नोट : यह सूची जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई है।
वर्जन
विभाग की ओर से जिले के 35 अमान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी की गई है। इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। कई स्कूलों ने मान्यता को लेकर पोर्टल पर आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण भी किया है।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।