फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूप ने की लुकाछिपी, बूंदाबांदी ने डराया

विज्ञापन
अंबाला छावनी के केवी स्कूल में फुटबाल खेलते बच्चे व आसमान से निकलने की को​शिश करता सूरज
विज्ञापन
अंबाला। पिछले दिनों धुंध और कड़ाके की सर्दी झेल रहे अंबाला को बारिश ने कुछ राहत देने का काम किया है, मगर धूप कम निकलने से लोगों को अधिक राहत नहीं मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह धूप तो निकली मगर सुबह के 11 बजते ही आसमान पर बादल छा गए और लोगों को दिन के समय सर्दी का अहसास होने लगा। हालांकि पहले की तुलना में सर्दी कम महसूस हुई। वहीं दोपहर एक बजते ही मौसम अचानक से परिवर्तित हो गया और बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि कुछ देर ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फिर से एक बार धूप निकली मगर कुछ देर बार ही धूप चली गई। बारिश आने से मौसम में परिवर्तन आता दिख रहा है। जहां एक तरफ दिसंबर और जनवरी में कोल्ड डे गलन पैदा करने का काम कर रहे थे तो अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
शनिवार को अंबाला में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस ही कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद फिर मौसम होगा खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 व 5 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने की संभावना है। वहीं बीच बीच में हवा व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। वहीं रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। 6 फरवरी दोपहर बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाने से से मौसम खुश्क हो जाने की संभावना है जो 9 फरवरी तक खुश्क तथा इस दौरान हल्की गति से शीत हवा चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने तथा अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें