शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस वृद्धाश्रम में जाकर
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ मनाया। यह आयोजन एनएसएस यूनिट व महत्वपूर्ण दिवस समिति के नेतृत्व में करवाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके जीवन के अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेश जोशी, महासचिव भारतीय रेडक्राॅस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ द्वारा हमारी सभ्यता में वरिष्ठ व्यक्तियों के अहम योगदान को रेखांकित करते हुए हमारी संस्कृति के प्रति सजग किया। इस मौके पर महेश जोशी ने महाविद्यालय स्टाफ डॉ. कविता नरवाल, डॉ. शिवाली शर्मा और ममता को सम्मानित किया। कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता नरवाल, डॉ. शिवाली शर्मा के मार्गदर्शन किया गया।