अंबाला सिटी की महेंद्र कॉलोनी में आयोजित कथा के दौरान भजनों पर झूमतीं महिला श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। बादशाही बाग के मानव चौक पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। श्री सनातन प्रचार मंडल की नौ दिवसीय कथा के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर महाराज ने शिव महापुराण का महात्म्य बताया। वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय सनातन पीठ के पीठाधीश्वर महाराज ने महापापी बिंदुग और चंचुला की मुक्ति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि शिव पुराण के श्रवण मात्र से प्रेत योनि और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। समाजसेवी अनुभव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, जिन्हें आयोजकों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दुर्गा पूजा पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान राम प्रसाद तिवारी, रमा बंसल, सुनील झा सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। संवाद