फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री कृष्णा लीला में सुनाया पुतना वध का वृतांत

Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बीपीएस प्लेनेटेरियम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया कि किस तरह से श्री कृष्ण ने पूतना का वध किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने पूतना राक्षसी का वध अपनी बाल्यावस्था में किया। पूतना कंस के द्वारा भेजी गई थी। कंस ने भविष्यवाणी सुनी थी कि देवकी का आठवां पुत्र उसका वध करेगा। इसके बाद कंस ने अपने आसपास के सभी नवजात शिशुओं को मारने का आदेश दिया। लेकिन श्रीकृष्ण ने पूतना का वध कर दिया। कथा के अंत में भजन कीर्तन और आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें