फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दस्ते ने अवैध कॉलोनी के निर्माण को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। जिला नगर योजनाकार के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया के होली गांव में लगभग पांच एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सड़कों के जाल एवं नीवों व सीवरेज सिस्टम को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट, जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, अभिषेक कनिष्ठ अभियंता तथा एसएचओ एनफोर्समेंट सहित पुलिस बल उपस्थित रहा। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भूमालिक या डीलर कालोनी के वैध होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें