फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 22 फरवरी को होगा दूसरा राष्ट्रीय सम्मेेलन

Sun, 11 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। ब्लॉक के पब्लिक हेल्थ कार्यालय में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। जिला उप प्रधान कर्मवीर शर्मा ने कहा कि 22 व 23 फरवरी को देश के सेवानिवृत कर्मचारियों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में कर्मचारी पैंशन वित्त विधेयक की मांगों पर चर्चा करेंगे। बैठक में चर्चा की गई कि आंदोलन को देशभर में करने की घोषणा भी की जा सकती है जिसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। महेंद्र दूहन व दयानंद मान ने संगठन मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ाने, साथियों के लंबित काम लिखित में लाने, तानाशाही के विरुद्ध आवाज उठाने के बारे में भी चर्चा की। श्रीकृष्ण, हुकम चंद, रणधीर, धर्मवीर, रामकुमार, सोहनलाल, लहणा सिंह, चैनसिंह, मोहनलाल व रामकरण सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें