अंबाला। छीनाझपटी के मामले में सीआइए टू ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश ने थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि सात अगस्त 2021 को अज्ञात ने हिसार रोड गांव नग्गल के पास उसकी मोटरसाइकिल रोक कर उसका मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज छीन लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीआइए टू को सौंप दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस वासी विकास नगर इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि इस मामले में आरोपी करण सिंह निवासी संत नगर नजदीक पावर हाउस कॉलोनी इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।