फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संकीर्तन मंडली ने किया सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया। इसमें बताया गया कि सप्त चिरंजीवी में से एक श्री हनुमान एक ऐसे देवता हैं जो हर युग में मौजूद रहते हैं और अपने भक्तों की ओर से सुमिरन करने मात्र पर ही उनकी रक्षा करने के लिए दौड़े चले आते हैं।
विज्ञापन

पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि मान्यता है कि मंगलवार के दिन सुंदरकांड पाठ के माध्यम से शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, साधक को तन और मन से शुद्ध होकर, हनुमान जी की प्रतिमा या फोटो के सामने विधि-विधान से पूजा करने के बाद इसका पाठ करना चाहिए। पाठ की शुरुआत करने के पहले श्री गणपति एवं भगवान श्री राम का ध्यान अवश्य करना चाहिए। जब पाठ पूरा हो जाए तो हनुमान जी की शुद्ध घी से बने दीपक से आरती करना चाहिए।
मान्यता है कि मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से श्री सुंदरकांड का पाठ करने पर श्री हनुमान जी की शीघ्र ही कृपा बरसती है। श्री सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां शीघ्र ही दूर होती हैं और साधक को श्री हनुमान जी से बल, बुद्धि और विद्या समेत सुख-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यदि आपको किसी कार्य विशेष में तमाम प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको हनुमत उपासना के दौरान श्री सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें