अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में सोमवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने गुरु चरणों में बैठकर नाम सिमरन किया। गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कथा कीर्तन किए, इसके साथ ही उन्होंने शब्द गायन करते हुए संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई बूटा सिंह ने धन धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज के प्रवचन सुनाए। गुरमत समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संवाद