फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी : कसीथल

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म दिवस हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई का प्रतीक रहा है। 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। युवा इनेलो नेता सुखवंत कसीथल ने बाबैन में अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा भारी संख्या में रैली में पहुंचकर चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी की अगुवाई में लाडवा हल्का से हजारों युवा इस रैली में पहुंचेंगे। सम्मान दिवस रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज़ है और पार्टी की कार्यशैली ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर उनके साथ गुलाब सिंह उंटसाल, राज कुमार, गुरचरण सिंह मरचेहडी, चरण सिंह सुनारियों मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें