फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ताधारी दल ने इन गांवों को भगवान भरोसे छोड़: निर्मल सिंह

Tue, 09 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ट्रेक्टर पर बैठकर सिटी के गांवों का दौरा करते सिटी विधायक व अन्य कांग्रेसी। प्रवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने सोमवार को शहर के जलभराव से प्रभावित गांव जोधपुर, जंधेड़ी और बालापुर का दौरा किया। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला शहरी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल डिंपी भी रहे। तीनों गांवों व आस पास के इलाकों में भारी जलभराव और टूटी हुई घग्गर व सील नहरों की बांधों को देखकर उन्होंने हालातों की स्थिती समझी। घरों में कीचड़ और मलबा भरा था, लोग अपने पशुओं और बच्चों को बचाने के लिए जूझ रहे थे। चौधरी निर्मल सिंह ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही की भी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल ने इन गांवों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। प्रशासन न तो समय पर राहत लेकर पहुंचा और न ही किसी ने इन परिवारों का हाल पूछा। उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत राहत शिविर लगाने, मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने और टूटे बांधों की मरम्मत युद्धस्तर पर करने के आदेश देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें