फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोह गांव में दो मकान की छत गिरी, एक महिला घायल, दो बाल-बाल बची

विज्ञापन
बोह गांव में मकान की कच्ची छत गिरने के बाद पड़ा मलबा: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। कई दिनों से चल रही बारिश के चलते बोह गांव में शनिवार रात को दो मकान की छत गिर गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई तो दूसरे मकान में दो अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घायल बोह गांव के लौहार मोहल्ला निवासी बबली देवी ने बताया कि रात को कमरे में सो रही थी कि अचानक से मकान की छत ऊपर गिर गई। शोर सुनने के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह से मलबे में से उसे बाहर निकालकर पास के अस्पताल में उपचार करवाया। इस हादसे में सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोट आई, जबकि घर का फर्नीचर व अन्य सामान भी मलबे में दबने से खराब हो गया है। दूसरे मकान निवासी बहू ममता व सास बिमला ने बताया कि जब अपने घर में सो रही थी तभी उसके एक कमरे की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि वह शनिवार को दूसरे कमरे में नहीं सो रही थी। ममता ने बताया कि उसके मकान का बहुत बुरा हाल है, वह कभी भी गिर सकता है। उनका कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार पक्की छत के लिए गुहार लगा चुकी हैं बावजूद अभी तक कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें