अंबाला। नाहरा गांव में गत दिवस हुई महिला की मौत मामले में सोमवार को नया मोड आया है। मृत महिला दीपो देवी का भाई प्रवीण कुमार ने अपने साथियों के साथ अंबाला पुलिस अधीक्षक के नाम कार्यालय में शिकायत दी है। परिजनों ने महिला की हत्या के आरोप लगाए। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने कहा कि उसकी बहन दीपो की शादी 28 वर्ष पहले थंबड़ गांव में सुभाष के हुई थी। 21 नवंबर को दीपो देवी की जहरीला पदार्थ गटकने से मौत हो गई थी। संवाद