अंबाला सिटी। जिला क्वालिटी इश्योरेंस टीम ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड लैब में जिला स्तर पर आकलन किया।
जिला क्वालिटी इश्योरेंस टीम सदस्य डॉ. मोनिका, इंफेक्शन कंट्रोल नर्सिंग ऑफिसर मीनाक्षी ने ब्लड लैब में कार्यरत कर्मचारियों से ब्लड सैंपल लेने, उनको मशीन में लगाने और इंफेक्शन को रोकने के लिए हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और हाथ धोने के कितने प्रकार हैं, यह प्रक्रिया भी करवाकर देखी। दोपहर बाद तक लैब में आकलन किया गया। संवाद