फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाबी बिरादरी ने संक्रांति पर बांटा प्रसाद

विज्ञापन
सेक्टर सात के पास लगाई गई छबील। संस्था
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा ने सोमवार को पुरुषोत्तम मास की संक्रांति पर प्रसाद वितरण किया। यह कार्यक्रम श्री अरुट जी महाराज वाटिका सेक्टर सात के बाहर आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा के नेतृत्व में यह मासिक कार्यक्रम कई वर्षों से जारी है। कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सपरा ने बताया कि इसका उद्देश्य जन सेवा और सनातन शिक्षाओं को समाज तक पहुंचाना है। इस दौरान मीठी लस्सी की छबील भी लगाई गई। संदीप सचदेवा ने संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संक्रांति से एक नए महीने की शुरुआत होती है। आज 15 जून 2026 से ज्येष्ठ मास शुरू हुआ है। सनातन के सभी कार्य देसी महीनों के अनुसार होते हैं, इसलिए इनकी जानकारी आवश्यक है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सदस्यों का सहयोग मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें