अंबाला छावनी के दुर्गा नगर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में बैठक के दौरान मौजूद भक्त। प्रवक्ता
अंबाला। दुर्गा नगर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को 53वीं वार्षिक यात्रा व विशाल जागरण की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी गुरुदेव संत नरेश नाथ की दिखाई गई परंपराओं के अनुसार भव्य आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चार दिवसीय यात्रा 1 से 4 मई तक अंबाला से शाहतलाई (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना होगी। इसके बाद 8 मई को दोपहर 12:30 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 9 मई की रात विशाल जागरण होगा और 10 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा व स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है। आयोजकों ने छावनी वासियों से अधिक संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद लेने की अपील की है। इस दौरान सुनीता रानी, गुरबक्श सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद