फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाथरूम से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला बंदी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भागने वाले बंदी प्रिंस निवासी न्यू मार्केट बलदेव नगर को पुलिस ने सोमवार को मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकडेे़ जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। बंदी के फरार होने के बाद एसपी जश्नदीप रंधावा ने पुलिस टीमों का गठन किया था और मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2022 की रात को उपचारधीन बंदी बलदेव नगर के न्यू मार्केट निवासी प्रिंस को शहर के अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर बाथरूमों के बीच में बन रास्ते से पाइपों के माध्यम से छत पर पहुंचा और फरार हो गया था। इसके बाद एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। टीमों को निर्देश दिए गए थे कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसलिए जगह-जगह छापामारी की जा रही थी। सोमवार को आरोपी को मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें