फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज हमारे आदरणीय, जल्द मिलूंगा : नायब, विज बोले-जब भी आएं उनके लिए चाय तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला,करनाल। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वीरवार को सीएम नायब सिंह सैनी अंबाला के नारायणगढ़ स्थित अपने गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। यहां ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले विज की नाराजगी के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे हमारे वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उनका आशीर्वाद पहले भी था और अब भी है। कोई नाराज नहीं है। मैं जल्द ही उनसे मिलने खुद जाऊंगा और चाय पीकर आऊंगा। इस संबंध में जब अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं, वो जब भी आएं, उनके लिए चाय तैयार है।
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी जब अपने गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे तो यहां उनके काफिले के साथ राज्य मंत्री असीम गोयल, मंत्री सुभाष सुधा, सुमन सैनी, अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया व भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। लोगों ने फूल वर्षा की। साथ ही गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। माता ने भी बेटे का तिलक कर आशीर्वाद दिया। गांव में स्वागत के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर बातचीत की। यहां उन्होंने चुनिंदा भाजपाइयों के साथ बैठक कर बूथ की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की। उन्होंने कमजोर माने जाने बूथों पर खास फोकस करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ जीत जाएगा, तो पार्टी जीत जाएगी। इस दौरान लोस संग करनाल विस उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बाद करनाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज ने किया ट्वीट- कुछ तो है हस्ती मिटती नहीं हमारी

पूर्व मंत्री अनिल विज की ओर से वीरवार को एक ट्वीट भी किया गया जिसमें लिखा है कि कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन, दौरे-ए-जमां हमारा। इस पर विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ट्वीट तो देश भक्ति की पंक्तियां है, जब हमारा स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था, यह तब की पंक्तियां है।
विज्ञापन



दो दिन बाद नियमित कार्यालय में बैठेंगे पूर्व सीएम मनोहर लाल
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को करनाल में रहे, वह दो बार भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की, साथ ही यहां पहुंचे अन्य लोगों की भी समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह दो दिन तक तो चंडीगढ़ रहेंगे, कुछ बचे हुए कार्यों को निपटाएंगे। इसके बाद वह करनाल में ही नियमित रूप से पार्टी कार्यालय में बैठकर आगे की चुनावी रणनीति व चुनाव प्रचार का काम संभालेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें