फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कवि सम्मेलन ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कला एवं साहित्य को समर्पित कला शिल्पी एवं भावांजलि मंच द्वारा जिला रेड क्रॉस सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर के सभाकक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब एवं हरियाणा के जाने माने कवियों सहित स्थानीय कवियों द्वारा एक से एक उम्दा प्रस्तुतियां दे कर कवियों ने श्रोता समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाला के ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नफस अंबालवी ने की, जबकि कार्यक्रम की मुख्यातिथि रहीं पटियाला की जानी मानी शायरा साहिब-ए-दीवान मधु मधुमन। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पटियाला से ही हरिदत्त हबीब, तेजिंदर अनजाना, अमृतसर से डॉ. अनिशा अंगिरा और कुरुक्षेत्र से डॉ. देवेंद्र बीबीपुरिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें