फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस पर हमला करने वाला तीन साल बाद काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हाऊसिंग बोर्ड चौकी क्षेत्र स्थित डेहा कॉलोनी में नशा तस्करी के मामले में छापामारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला करने वाले व पीओ घोषित चल रहे सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तीन साल बाद गिरफ्तारी हुई है। आरोपी सन्नी कई मामलों में बेल जंपर भी है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपरधिक मामले दर्ज है। आरोपी सन्नी व अन्य ने 6 अप्रैल 2022 को पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी प्रिंस व राजेश ने पूछताछ में भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ रखना कबूल किया था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन व 1500 नशीली गोलियां डेहा काॅलोनी में स्थित उनके गोदाम से बरामद की थी। इस मामले में आरोपी सन्नी काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें