फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने वाला काबू

Mon, 14 Jul 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चालान काटने के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने वाले अंबाला सिटी के सराफा बाजार निवासी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया था। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि बीते साेमवार को सिटी थाना पुलिस की टीम पॉलिटेक्निक चौक पर चालान काट रही थी। इसी दौरान वहां से अपनी कार में सवार होकर आए साहिल को भी पुलिस अधिकारियों ने कागज दिखाने के लिए रोका। इसी दौरान साहिल ने पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने चालान कर आरोपी साहिल की बाइक को इम्पाउंड कर दिया था। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने और लाइसेंस के अभाव में चालान किया था। जिसे साहिल ने कोर्ट में भुगतान किया था। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें