फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलाना गांव में बधाई लेने गए किन्नरों पर दूसरे पक्ष ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बधाई लेने गांव बलाना गई किन्नरों की टोली के सदस्यों की दूसरे पक्ष के साथ बहस हो गई। बहस होता देख लोग एकत्रित हो गए, जब स्थिति नहीं संभली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नर लतिका के पक्ष को थाने पहुंचने के लिए कहा। इस दौरान जैसे लतिका पक्ष थाने की ओर जाने लगा तो दूसरे पक्ष ने उनकी टोली पर हमला कर दिया। इसमें दो किन्नर घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची लतिका घायल किन्नरों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने एसपी को शिकायत सौंपते हुए मामले में दूसरे पक्ष पर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके साथ इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है और भविष्य में भी उन्हें जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें