अंबाला। आसनसोल मंडल के खाना जंक्शन-आसनसोल जंक्शन रेल खंड पर स्थित आर्क ब्रिज संख्या 396-ए को हटाने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने 6 प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस ब्लॉक के कारण कोलकाता, जम्मू तवी, अमृतसर, हावड़ा और बीकानेर की ओर जाने वाली 2 ट्रेनों को रद्द तो 4 का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि यात्री यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें। संवाद