अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन एवं मां सरस्वती की आराधना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच हवन से हुई जिसमें मां सरस्वती के पूजन द्वारा ज्ञान, विवेक एवं सृजनात्मकता की भावना को पुष्ट करने की कामना की गई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा, प्रबंधन समिति के उपप्रधान डॉ. देशबंधु, संयुक्त सचिव डॉ. आरसी शर्मा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।