अंबाला। अमृतसर श्री दरबार साहिब में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं अकाली नेता सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला होने के मामले में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि इस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है और यह जानने भी कोशिश कर रही है कि इसके पीछे हमलावर का मकसद क्या था। उन्होंने कहा हमले में सुखबीर सिंह बादल का बचाव हो गया, यह अच्छी बात है तथा हमलावर को पकड़ लिया गया है। जिस पर अभी कार्रवाई हो रही है। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है और जब भी बाहर किसी देश में हिंदुओं पर कोई अत्याचार होता है तो लोग उम्मीद भरी निगाहों से भारत की तरफ देखते है। हिंदुओं को अब बढ़-चढ़कर एक दूसरे का साथ देना चाहिए।