फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह भी रात जैसी ठंड, दोपहर में मिली राहत तो शाम को शीतलहर से सुन्न

विज्ञापन
मौसम की फोटो।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिन और रात में एक जैसी सुन्न कर देने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली लहर के साथ सुन्न कर देने वाली ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह 11:30 बजे भी रात जैसी ठंड होने से ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। साथ ही दिनभर शीतलहर ने भी सताया।
विज्ञापन

अब दिन का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है और रात का तापमान चार डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड इतनी प्रचंड हो रही है कि दिन में धूप निकलने कुछ राहत जरूर मिली मगर दो घंटे ठंड ने परेशान कर दिया। सोमवार को तो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड की वजह से राजकीय और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक छुट्टियों को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है।
साथ ही दोपहर तक अत्यधिक कोहरे की वजह से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में परेशानी रही। कई जगह तो रात को दृश्यता शून्य तक भी चली गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है, मगर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।
दिनभर ऐसा रहा अधिकतम तापमान
समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह 8.30 बजे 4.6
सुबह 11.30 बजे 5.2
दोपहर 2.30 बजे 7.8
शाम 5.30 बजे 8.4

पिछला तापमान
जनवरी अधिकतम न्यूनतम

8 10.9 6.0

9 10.4 6.2
10 10.8 6.5
11 11.9 6.6
12 11.0 5.4

13 12.4 6.3
14 13.0 4.4

15 9.3 3.6
15 दिन से पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

जनवरी माह के शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 15 दिन में तीन बार ही दिन सूरज निकला। सोमवार को भी धूप निकलने से हल्की राहत रही। मगर धूप निकलने के साथ ही बीच-बीच में कोहरा छाने से मौसम भी खराब होता रहा और शीत लहर चलने से ठंड ने भी परेशान किया।
आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-16 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। शीतलहर के साथ अत्यधिक ठंडा दिन रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

-17 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-18 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-19 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें