फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खनन माफिया ने टास्क फोर्स पर गाड़ी चढ़ाने का कियास प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अवैध खनन को रोकने गई टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। नारायणगढ़ पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीएम टास्क फोर्स के इंचार्ज सुल्तान सिंह उपनिरीक्षक ने बताया कि गत दिनों सुबह लगभग 9ः30 से 10 बजे वह ईएचसी कुलविन्द्र सिंह, एसपीओ नवीन कुमार के साथ सरकारी गाड़ी में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त करते समय नारायणगढ़ से काला आम्ब की ओर जा रहे थे। इस दौरान नारायणगढ़-कालाआम्ब पर स्थित एक ढाबे के पास ग्रेवल्स से भरा एक डंपर नारायणगढ़ की तरफ आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


उन्होंने रोकने का इशारा किया, मगर चालक ने डंपर को भगाते हुए लगभग 100 मीटर दूर एक गली में मोड़ दिया। डंपर का पीछा कर उसे रुकवाया गया और चालक से ग्रेवल्स का बिल मांगा। चालक ने बिल दिखाने के बजाय टीम से अभद्रता करनी शुरू कर दी। यहां तक कि जान से मारने की धमकी देने लगा। इतनी ही देर में डंपर का मालिक भी वहां पर पहुंच गया।

चालक ने डंपर को खाली कर दिया और टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद डंपर का मालिक ने स्कॉर्पियो गाड़ी लगाकर बार-बार उनकी टीम की सरकारी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने डंपर मालिक व चालक के खिलाफ आपसी मिलीभगत से अवैध खनन करके खनिज चोरी करने, जान से मारने की नीयत से हमारे डंपर चढ़ाने, अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश करने, अभद्र व्यवहार करने और हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें