फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से दो डिग्री गिरा पारा, तेज हवाओं ने कराया सर्दी का एहसास

विज्ञापन
अंबाला में शाम के समय छायें बादल और लाइट ऑन् कर रेलवे ट्रैक से गुजरती ट्रेन। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
रविवार को दिनभर छाई धूप के बाद शाम लगभग पांच बजे चली तेज आंधी और कई जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी से पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह से दोपहर तक पारा 21 डिग्री था, वहीं मौसम में बदलाव होते ही पारा 19 डिग्री तक पहुंच गया। आसमान भी बादलों से ढक गया। शाम को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी से बचने के लिए लिए लोग इधर-उधर दुबके नजर आए। रविवार की रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार सोमवार से लेकर शनिवार तक ऐसे ही हालात रहेंगे। जैसे-जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ बारी होगी, वैसे-वैसे निचले इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें