फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिकतम तापमान लुढ़का फिर भी गर्मी ने तड़पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के चलते बुरा हाल है। मंगलवार मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा और बादलवाई दिखाई दी। इस कारण अधिकतम तापमान में तो कुछ कमी आई, मगर गर्मी अपने पूरे तेवर पर दिखाई दी।
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे अधिक नारनौल में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया है। गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों का भी हाल बुरा है। यही कारण है कि लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। प्रदेश में पिछले तीन दिन से लू का थपेड़ों का लोग सामना कर रहे हैं।

कल तक मौसम नर्म, फिर छूटे पसीने

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मंगलवार को कुछ स्थानों पर धूल भरी हवा चली। 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मगर 19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म हो जाने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

सिरसा- 41.4

हिसार- 39.8

गुरुग्राम- 39.7

नारनौल (महेंद्रगढ़)- 42.5

रोहतक- 38.9

करनाल- 38.4

अंबाला- 40.2

कुरुक्षेत्र- 39.9

पंचकूला- 39.3

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है

सभी जिलों में लू से बचने को प्रशासन ने जारी की सलाह

- लू से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें।

- गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।
विज्ञापन


- बच्चों को वाहन में छोडक़र न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है।

- नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें।

- खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें।

- गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।

- गर्मी में वृद्धजनों का विशेष ध्यान रखें।


अपने जानवरों का लू से कैसे बचाव करें

- पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें।

- ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे।

- जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं।

- कुत्ते को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सडक़, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें