बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रतिभागी। प्रव
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्या डॉक्टर दलजीत कौर विर्क के दिशा निर्देश में पंजाबी विभाग की अध्यापिका मनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्राचार्या ने वीर बाल दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने बताया कि बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह, मुगलों के विरुद्ध चमकौर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए तथा छोटे दो साहिबजादे सरहिंद में दीवार में जिंदा चिनवा दिए गए। सभी ने उनकी शहादत को याद किया व कोटि-कोटि नमन के साथ श्रद्धांजलि दी ।