फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर मारपीट का मुख्य आरोपी का गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्टेशन पर हुई मारपीट के मामले में जिस आरोपी की तलाश जीआरपी को थी, उसे सीआईए-1 ने मुखबिर की सूचना पर मनमोहन नगर से गिरफ्तार कर लिया और वह भी देसी पिस्टल और एक कारतूस के साथ।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान इंद्री करनाल निवासी वैभव कंबोज के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 9 थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मंगलवार को सीआईए-1 की टीम गश्त पर मंजी साहिब गुरुद्वारे के नजदीक थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक के पास देसी पिस्टल है और वह मनमोहन नगर में शिवशक्ति गोदाम रोड पर सालासर खाटु श्याम मंदिर के पास सुनसान सड़क किनारे अकेला खड़ा है।
सूचना के बाद सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में जब जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वैभव की सूचना उनके पास आई थी कि वो देसी पिस्टल के साथ घूम रहा है, लेकिन वो जब तक उसे पकड़ते, उससे पहले ही सीआईए-1 ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वैभव को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा और उसके कब्जे से अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों स्टेशन पर हुई मारपीट में वैभव मुख्य आरोपी है जोकि जीआरपी की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए जीआरपी ने जाल बिछाया था, लेकिन जब तक जीआरपी कार्रवाई करती, तब तक सीआईए-1 आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी, वहीं इस मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक को पहले ही जेल भेज दिया था और दो अन्य को रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार जेल भेज दिया गया। इस दौरान जीआरपी ने एक दूसरी गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें