अंबाला सिटी। गप्पू (अमन) हत्याकांड के चार दिन बाद भी अभी तक मुख्य आरोपी बंटी कौशल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। वहीं पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को काबू कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने रीटा शर्मा व विकास गुप्ता को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी रीटा शर्मा को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस टीम ने कोर्ट को बताया कि आरोपी विकास से कई पहलुओं पर पूछताछ करनी है। इस कारण आरोपी को कुछ अन्य स्थानों पर भी लेकर जाना है। इसलिए उसको पांच दिन के रिमांड पर भेजा जाए। कोर्ट ने विकास का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। रीटा शर्मा के वकील ने कोर्ट को बताया कि रीटा को फंसाया जा रहा है। दूसरी ओर, आरोपी विकास के वकील ने कोर्ट में बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बंटी कौशल पूरी घटना को अंजाम दे रहा है। विकास गुप्ता का इस मामले से किसी प्रकार का कोई ताल्लुक नहीं है।