फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्याख्यान में गणित का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएसएस स्कूल नन्हेड़ा में जीएमएन कॉलेज अंबाला के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं दैनिक जीवन में गणित का महत्व विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण विशेषताओं से अवगत कराना और गणित की जीवनोपयोगी व व्यावहारिक भूमिका को समझाना रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में गणित और शिक्षा सुधारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. पिंकी ने गणित के तार्किक, विश्लेषणात्मक और दैनिक जीवन में उपयोगी स्वरूप को सरल और रोचक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें