फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जय श्रीराम के जयकारों से शुरू हुई विशाल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित करीब दर्जनों धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के तत्वावधान में रविवार को शहर बस स्टैंड से श्री हनुमान चालीसा विशाल यात्रा शुरू की। इसका शुभारंभ सिटी विधायक असीम गोयल ने किया।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह करीब 10 जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न संस्थाओं के नेतृत्व में श्रीराम भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। यह भीड़ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर सिटी बस स्टैंड पहुंची। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भाग लिया। इस मौके पर सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि जिस पल का पूरे भारतवर्ष को इंतजार था। आखिकार वह पल श्रीराम भक्तों को समर्पित होने जा रहे हैं।
अयोध्या में भगवान श्री राम लला जी का भव्य सुंदर मंदिर तैयार हो चुका है। जिसका मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को पूरे देश में एक उत्सव के तहत किया जा रहा है। सिटी विधायक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर सभी सनातनियों का अपमान किया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि राम को नहीं रोम को मानने वाले लोग है। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, हमारी आस्था, माधव नेत्र बैंक सक्षम हरियाणा, डीएलएसए स्वर्ग आश्रम दुर्गा नगर, श्री सनातन धर्म मंदिर दुर्गा नगर, अंबाला होलसेल कपड़ा मार्केट, बजरंग दल, एकम न्यास समिति, भारत विकास परिषद दयानंद शाखा, भारत परिषद नगर शाखा, जिला रेड क्रॉस, राष्ट्रीय सेवा संघ, खाटू श्याम रजि सभा, शिवसेना, ब्राह्मण सभा, राजपूत एकता सभा और ओम सिद्वपीठ हनुमान मंदिर ने भाग लिया।
विज्ञापन

श्री राम तो बनकर पहुंचा हनुमान

श्री हनुमान चालीसा विशाल भव्य यात्रा में छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम चंद्र और श्री हनुमान जी की वेषभूषा में सजकर आकर्षित करने वाली झांकियां प्रस्तुत कीं। विश्व हिंदू परिषद अंबाला शहर की ओर से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री राम लला जी की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यह यात्रा शहर के होलसेल कपड़ा मार्केट, शुकुलकुंड रोड, सराफा बाजार, तंदूरा बाजार, पटेल रोड बाजार, जगाधरी गेट, नाहन हाउस से होते हुए नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री हनुमान चालीसा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

मंकर संक्राति पर्व पर प्रभाषगिरी पर्वत पर लुफ्त उठाते लोग। संवाद

मंकर संक्राति पर्व पर प्रभाषगिरी पर्वत पर लुफ्त उठाते लोग। संवाद

मंकर संक्राति पर्व पर प्रभाषगिरी पर्वत पर लुफ्त उठाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें