फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार कैंटर ने फ्रूट की रेहड़ी को मारी टक्कर, संचालक का पैर भी कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तेज रफ्तार कैंटर ने मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास फ्रूट की रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी संचालक का पैर भी कुचला गया। गंभीर रूप से घायल तसलीम को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। सिटी थाना पुलिस ने कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मेरठ निवासी तसलीम ने बताया कि वह करीब एक साल से सिटी की नई अनाजमंडी में रहता है और मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास पुल की नीचे फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। 19 जुलाई की रात को मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास पुल के नीचे अपनी रेहडी लेकर खड़ा था। अचानक सब्जी मंडी की तरफ से आए एक कैंटर ने टक्कर मार दी। उसकी रेहड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ उसके पैर पर भी कैंटर का पहिया चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें