गुरु रविदास जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच करते एएसएमओ डॉ. बीरबल व अन्य
- फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
बराड़ा। गांव सुहाता में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में कुल 102 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 30 ईसीजी, 44 शुगर जांच, 42 ब्लड प्रेशर परीक्षण तथा 34 लोगों के रक्त के टेस्ट किए गए। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। एएसएमओ डॉ. बीरबल ने लोगों को कहा कि शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शुरुआती दौर में पहचान में नहीं आतीं, लेकिन समय रहते जांच से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूर रहने की अपील भी की। शिविर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जसविंदर सुहाता के सहयोग से व एएसएमओ डॉ. बीरबल की देखरेख में संपन्न हुआ। संवाद