अंबाला। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत वीरवार को नगर परिषद ने बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं राजकीय माध्यमिक स्कूल हाउसिंग बोर्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के निर्देशानुसार छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभावों के बारे में समझाया गया। इसके अलावा महेशनगर शौचालय एवं रेलवे स्टेशन के नजदीक बने सुलभ शौचालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा मुख्य बाजारों और काॅलोनियों में भी सफाई की गई। नगर परिषद की टीम ने छात्रों और शिक्षकों, अपने घर व मोहल्ले और स्कूल को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई। संवाद