फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को भगाकर ले गया, नाराज पिता ने युवक के घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दस दिन पहले लड़की को भगा कर ले गए युवक के घर पर लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर आग लगा दी। इस कारण घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि वह रामकिशन कॉलोनी का निवासी है। 10 अगस्त को उसके भाई रामबाबू का बेटा विशाल पड़ोस में रहने वाली लड़की को लेकर भगा गया। इस बात से नाराज होकर लड़की के पिता रंजिश रखने लगे। मंगलवार को लड़की के पिता अश्वनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामबाबू के घर में घुसकर आग लगा दी। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने अश्वनी व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें