फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने मांगे चार लाख तो फंदे पर झूल गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लड़की द्वारा चार लाख रुपयों की मांग करने और थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवाने से परेशान 19 वर्षीय जतिन ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें युवक ने बाकायदा लड़की का नाम व फोन नंबर लिखा है। पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुम्हार मोहल्ला निवासी मृतक के पिता गुलशन ने बताया कि उनकी पॉलिटेक्निक चौक के पास कार रिपेयरिंग की दुकान है। पत्नी सुधा नगर निगम में कार्यरत हैं। उनका 19 वर्षीय लड़का जतिन (मनी) उनके साथ दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

गत दिवस पत्नी सुधा के पास महिला थाना शहर से फोन आया था। जिसमें लड़की व उनके परिवार वालों द्वारा जतिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई थी। जब वह वहां पहुंचे और बातचीत हुई तो वीरवार को चार बजे थाने में आने को कहा। इस बारे में उन्होंने जतिन से बात की तो उसने लड़की द्वारा की जा रही मांगों के बारे में बताया। साथ ही बताया कि लड़की उससे चार लाख रुपये की मांग कर रही है। इससे पहले भी वह लड़की को रुपये दे चुका है। इसके बाद वीरवार सुबह जब सभी अपने-अपने काम पर चले गए तो जतिन घर पर अकेला रह गया। उसने कुछ समय बाद दुकान पर आने के लिए कहा था। जब काफी देर तक जतिन दुकान नहीं पहुंचा तो उन्होंने इसकी सूचना उसकी मां सुधा को दी। वह घर आई तो देखा कि पहली मंजिल पर बने ड्राइंग रूम में जतिन पंखे की हुक पर चुन्नी से फंदा लगा कर लटका हुआ था।
सुधा ने इसकी सूचना उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैंची से चुन्नी को काट कर जतिन को उतारा और उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेड पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लड़की का नाम और फोन नंबर लिखा था। साथ ही सुसाइड का कारण भी लड़की को ही बताया गया था। उन्होंने शिकायत में कहा कि जतिन के खिलाफ लड़की द्वारा महिला थाना में झूठी शिकायत देने से वह काफी परेशान था। इस कारण उसने सुसाइड किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना एसएचओ दविंद्र कौर ने बताया कि उनके पास नाबालिग लड़की के पिता शिकायत लेकर आए थे कि जतिन उनकी बेटी का पीछा करता था। इसको लेकर उन्होंने गत दिवस जतिन और उसकी मां को थाने में बुलाया। लड़की के पिता ने ही वीरवार शाम चार बजे तक का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास शिकायत आई थी। वहीं सुसाइड नोट भी मिला है। लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- रामकुमार, थाना एसएचओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें