गांव चुड़ियाला से धुराला के बीच पड़ने वाले रेलवे फाटक नंबर 118सी पर रेलवे ऊपरगामी पुल व अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। इस कारण रेलवे फाटक को आज से 14 जनवरी तक बंद कर दिया जाएगा। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि 117 नंबर फाटक केसरी स्टेशन के नजदीक बना रेलवे ऊपरगामी पुल बनकर तैयार हो चुका है। गांव चुड़ियाला से धुराला के बीच पड़ने वाले रेलवे फाटक से गुजरने वाली ट्रैफिक इस पुल से गुजर सकती है। उन्होंने बताया कि फाटक पर बनाए जाने वाले पुल की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद