फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अयोध्या के लिए 15 अगस्त को होगी पहली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। 15 अगस्त को छावनी में बन रहे एयरपोर्ट टर्मिनल से पहली उड़ान अयोध्या के होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। टर्मिनल के निर्माण का काम भी युद्धस्तर पर हो रहा है।
15 अगस्त को उड़ान की घोषणा खुद नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी कर चुके हैं। हालांकि उड़ान कहां के लिए होगी, इसकी जानकारी नहीं दी थी। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या दोगुनी कर दी है, पहले जहां 100 श्रमिक कार्य कर रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या 200 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

एक चौथाई श्रमिक एयरपोर्ट की दीवार को ऊंचा करने का काम कर रहे हैं तो कुछ अंदरूनी कार्यों को निपटा रहे हैं। इसी प्रकार रंग-रोगन, वाहनों की पार्किंग सहित अन्य कार्य जोरों-शोरों से किए जा रहे हैं। वहीं ठेकेदार भी टर्मिनल के अंदर बिजली फिटिंग का काम करवा रहा है। दूसरी तरफ रनवे तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है ताकि यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल से क्लीयरेंस और सुरक्षा जांच के बाद सीधा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर हवाई पट्टी तक पहुंच सकें और पहली उड़ान का लुत्फ ले सकें।
नवंबर में शुरू किया था काम
डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल का मुख्य हिस्सा तैयार हो गया है और इसकी साज-सज्जा का काम पूरा होने वाला है। टर्मिनल के अंदर एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें एक साथ 50 लोग फ्लाइट में चढ़ सकेंगे और अन्य 50 लोग बोर्डिंग प्वाइंट पर अगली फ्लाइट में सवार होंगे। डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण 3 करोड़ 76 लाख 95 हजार 945 रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह काम चार नवंबर 2023 को आरंभ हुआ था जोकि अगस्त माह में पूरा होगा। छावनी में सिविल एन्क्लेव यानी डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपये देकर ट्रांसफर कराई थी।
दूसरे फेज का भी काम होगा शुरु
एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण होते ही दूसरे फेज का कार्य भी शुरु हो जाएगा और इस पर लगभग तीन से चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत टर्मिनल के ईद-गिर्द कार्यालय, सुरक्षा कर्मचारियों के कमरे, कैंटीन, विश्रामालय आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जो भी सुविधाएं व सुरक्षा के प्रबंध एक एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर होते हैं वो सभी प्रबंध किए जाएंगे। टर्मिनल के तैयार होते ही सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
15 अगस्त को एयरपोर्ट टर्मिनल से उड़ान की तैयारी है। इससे पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज के तहत टर्मिनल के आसपास के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार हेतु अन्य निर्माण किया जाएगा।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें