फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर बने पहले एस्कलेटर की आज मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर बनकर तैयार हुए पहले एस्कलेटर की सौगात आज यानी 21 अक्तूबर को मिलेगी। कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अनिल विज अपने पहले कार्य का उद्घाटन करेंगे। हालांकि यह एस्कलेटर करीब 20 दिन पहले ही बनकर तैयार हो गया था। मरीजों व तीमारदारों को गुजारकर इसका ट्रायल भी करवाया गया था जो सफल रहा था।
विज्ञापन

उद्घाटन के इंतजार में इसे करीब 20 दिन से बंद कर रखा था। अस्पताल में रोजाना आने वाले सैंकड़ों मरीजों को इसी एस्कलेटर के खुलने का इंतजार था। यह एस्केलेटर केवल अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमादारों के लिए फायदेमंद हो गा। दरअसल, अस्पताल के ठीक सामने अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कट था। एस्केलेटर बनने के बाद उस कट को बंद कर दिया गया था लेकिन एस्कलेटर चालू नहीं किया गया था।
ऐसे में लोगों को या तो अगले चौक से घूमकर आना पड़ता है। या फिर जान जोखिम में डालकर मरीज और तीमारदार डिवाइडर पार कर अस्पताल में पहुंचते हैं जबकि नागरिक अस्पताल में रोजाना 2500 तक ओपीडी होती है। अंबाला-साहा हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यहां फुट एस्कलेटर मंजूर करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें