अंबाला। खन्ना माजरा गांव में किसान पर करीब नौ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी, मां व भाई के साथ गाली-गलौज की और धमकाया। पुलिस ने घायल बलवंत की शिकायत पर अमरीक सिंह, अजय, आत्मा राम, मलकीत सिंह उर्फ राणा, बंटी उर्फ बलवंत, दौलत राम, कृष्ण, हरबंस, अमरीक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बलवंत कुमार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 19 जुलाई को शाम छह बजे वह बाइक पर पत्नी गुरमीत कौर को दवाई दिलवाने के लिए गांव रसूलपुर जा रहा था। उसने पत्नी गुरमीत कौर को चाचा अमरजीत सिंह की दुकान पर उतार दिया। वह कस्सी लेकर ड्रेन का नाका देखने के लिए गया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। अमरीक सिंह सहित अन्य ने मारपीट शुरू कर दी। बाइक से नीचे गिरते ही कस्सी के बिंडे के साथ भी मारा।
पत्नी गुरमीत, माता शानो देवी व भाई कुलवंत सिंह ने आकर बीच-बचाव किया तो उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।