नारायणगढ़। दिल्ली गए परिवार के ताले तोड़कर घर में घुसे चोर स्कूटी सहित लाखों के जेवरात ले उड़े। यह चोरी 24 जुलाई को रायपुर विरान में शशी बाला के घर हुई। वापस लौटने के बाद परिजनों ने टूटे ताले, बिखरा सामान देखा को पुलिस को सूचित किया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता शशी बाला ने बताया कि वह 24 जुलाई की रात को अपने भाई के परिवार के साथ उसके बेटे को दिल्ली छोड़ने के लिये गई थी। पीछे से चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नगदी, स्कूटी व सोने की पांच जोड़ी बालियां, 1 जोडी कांटे, 2 गले के हार, चांदी के 5 कडे़, 6 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी चूड़ियां, दो गले की चेन, सोने की चार नोज पिन, एक स्कूटी प्लेजर आदि ले गए। आसपास के सीसीटीवी में भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।