फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कपड़ा कारोबारी को ब्याज पर रुपये देकर लिखवाया मकान का बयाना, ठग ली 80 लाख की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धोखाधड़ी व ब्लैकमेल करके मकान का बयाना लिखवाने और उसकी एवज में लगभग 80 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती पुरुषोत्तम लाल व सीमा मल्होत्रा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिटी के कृष्ण बाजार निवासी प्रिंयक जैन ने बताया कि वह कपड़े का कारोबारी है। लाॅकडाउन के बाद कारोबार ठीक से नहीं चल रहा था तो नवंबर 2021 में कुछ रकम की जरूरत पड़ गई। उस समय दोस्तों व रिश्तेदारों से कारोबार के लिए रुपये उधार लेने की कोशिश की थी। उस समय मित्र कर्ण गुप्ता से बताया कि उसने भी किसी से ब्याज पर रुपये लिए हैं और वह उसे भी दिलवा देगा।
उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम लाल उसे एक लाख रुपये ब्याज पर दे देगा जिसका एक हजार रुपये प्रतिदिन का ब्याज होगा। वह रुपये लेकर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज अदा करता रहा। उसने सारी रकम अदा कर दी। जिस पर हमारा आपस में विश्वास बन गया था।
विज्ञापन

उसके बाद दोबारा तीन लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने कहा कि उसे मकान के कागजात सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे। उस समय मकान पर लोन था। सामने वाले ने कहा था कि लोन से उसे कुछ नहीं लेना। सिर्फ सिक्योरिटी के तौर पर रखने हैं। उसके बाद दो लाख 75 हजार रुपये दे दिए। ब्याज देने के दौरान फिर 10 लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो उसने सारे जेवरात गिरवी रख दिए।
ऐसे में पुरुषोत्तम से करीब 20 लाख रुपये की रकम ले थी और आर्थिक स्थिति ठीक होने पर रकम वापस करनी भी शुरू कर दी। इस तरह 20 लाख वापस दे दिए तो आरोपी ने कहा कि अभी पांच लाख रुपये बकाया हैं और धमकाने लगा कि मकान व जेवरात सब बेच देगा। इस तरह आरोपी करीब 80 लाख रुपये तक वसूल चुका है। दोनों धमका रहे हैं कि किसी को बताया तो जेल करवा देंगे और मरवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें