फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चालक ने सेवादार को चलते कैंटर से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आरटीओ कार्यालय के सेवादार को चंडीगढ़ के चालक ने चलते कैंटर से नीचे फेंक दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को आरटीओ ने कलालटी गांव के पास चेकिंग के दौरान बिना दस्तावेज के इंपाउंड किया था।
विज्ञापन

अभी कार्यालय का सेवादार सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर कैंटर को साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था कि मौके देखते ही चालक ने सेवादार को नीचे फेंक दिया और फरार हो गया। गिरकर सेवादार गंभीर रूप से चोटिल् हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर कैंटर चालक पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जगाधरी गेट निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय अंबाला छावनी में ग्रुप डी के तहत सेवादार पद पर कार्यरत है। मंगलवार को दोपहर के समय वह आरटीओ सुशील कुमार और हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार के संग कलालटी गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी नारायणगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ नंबर का एक कैंटर चालक आया। रोकने के बाद दस्तावेजों को जांचा तो वह पूरे नहीं थे। चालक के पास न तो हरियाणा टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस था और न ही प्रदूषण कार्ड। आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार ने गाड़ी को इंपाउंड कर दिया था।
विज्ञापन

गाड़ी को साहा के पास मारकंडा पार्किंग यार्ड में छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह कैंटर में झाडूमाजरा टी-प्वाइंट के पास नोहनी पहुंचा तो आरोपी ने कैंटर को झाडू माजरा की तरफ मोड दिया। चालक को रोकने के लिए बोला तो उसने चलते कैंटर से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने पर उसकी टांग सहित शरीर के कई हिस्से पर चोटें आई। तभी फोन पर स्टाफ को सूचित किया और आरटीओ स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें